Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Jul 2023 10:26 am IST


गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे सीएम, हर संभव मदद का जताया भरोसा


चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मरीजों के मिलने के साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।