पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के अलावा भ्रष्टाचार की एक ऐसी करतूत सामने आई है। जिसे सुनने के बाद अमेरिका आगबबूला हो गया है।
दरअसल, पाकिस्तान में आए भीषण बाढ़ से बचाव के लिए अमेरिका ने राहत फंड भेजा था। लेकिन पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों ने इसे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की जानकारी मिलने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तान की क्लास लगा दी।
प्राइस ने चेतावनी देते हुए कहा कि, इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाकिस्तान समेत पुरी दुनिया के किसी भी देश में हम भ्रष्टाचार तो स्वीकार नहीं करेंगे। हम दुनिया में त्रासदी झेल रहे देशों की मदद करते हैं, हम उनकी सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता भेजते हैं लेकिन इस तरह से भ्रष्टाचार करना बहुत गंभीर मामला है। हम इसका आंकलन करेंगे और आगे कार्रवाई पर विचार करेंगे।
गौरतलब है कि, अमेरिका ने पाकिस्तान को 460 करोड़ रुपये बाढ़ राहत राशि दी थी। खाद्य सुरक्षा सहायता के अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। साथ ही अमेरिका ने विनाशकारी बाढ़ के कारण पूरे पाकिस्तान में हुई तबाही और जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया था।