Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 9:29 am IST

राजनीति

आप ने चुनाव तैयारियों पर किया मंथन


आम आदमी पार्टी ने रविवार को भटवाड़ी ब्लाक इकाई का महिला सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें ब्लाक इकाई की कार्यकारिणी का गठन कर भागेश्वरी देवी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में पार्टी संगठन की मजबूती के साथ आगामी विस चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। पार्टी के जोशियाड़ा स्थित कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पा चौहान ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बने 21 साल पूरे होने जा रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को सिर्फ सत्ता की लड़ाई का अखाड़ा बना रखा है।