Read in App


• Sat, 2 Mar 2024 3:40 pm IST


चंपावत में दर्दनाक हादसा ! पहाड़ी से गिरकर छात्रा की मौत


चंपावत। जिले के देवीधुरा क्षेत्र में मां के साथ जानवरों के लिए चारा लाने गई बीए की छात्रा की पैर फिसलने से पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पाटी ब्लॉक के पखोटी निवासी नेहा चम्याल (21) पुत्री दिनेश चम्याल अपनी मां के साथ जानवरों के लिए चारा लाने जंगल गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पाटी ब्लॉक में बीते चार दिनों में पहाड़ी से गिरने से यह दूसरी मौत है। बुधवार को एक युवक की रीठा साहिब क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई थी। मृतक छात्रा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। वह देवीधुरा डिग्री कालेज की छात्रा थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।