Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Jul 2022 2:35 pm IST


उत्तराखंड : नाशपाती का समर्थन मूल्य 11 रुपये किलो घोषित


उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2022 के लिए सी ग्रेड सेब यानी नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य 11 रूपये प्रति किलो घोषित किया है। इसकी जानकारी चमोली जिले के मुख्य उद्यान अधिकारी ने दी मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा नाशपाती का क्रय 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। क्रय किए जाने वाले नाशपाती का न्यूनतम व्यास 50 मिमी. से कम नहीं होना चाहिए। फल सडे़, गले तथा कटे नहीं होने चाहिए। फलों की तुडाई उपरान्त फलों के वाष्पीकरण से वजन में होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए क्रय के समय तौल में 2.50 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। यह योजना केवल कृषकों के लिये होगी। ठेकेदार व बिचौलिये इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, मलारी तथा घेस में संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं।