Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 8:30 pm IST


दून में सड़कों की रफ्तार पर लगा ब्रेक


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। जिससे देहरादून में राजनीतिक दलों की चहलकदमी बढ़ गई है। इस कारण आए दिन देहरादून में लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर एयरपोर्ट से बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान रिस्पना पुल पर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक रोका गया। आज देहरादून वासियों को जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देहरादून में अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। जिसमें हजारों की भीड़ देखने को मिली। इस कारण काफी लंबा जाम लगा पुलिस विभाग ट्रैफिक को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुआ।