Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 May 2022 4:00 pm IST


हल्दी का अधिक सेवन शरीर को कर सकता है बीमार, जानिए कैसे ?


हल्दी में मौजूद कईं गुणों के बावजूद अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो यह फायदे की जगह व्यक्ति को नुकसान तक पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए-

कितनी मात्रा में खाएं हल्दी-  एक्सपर्ट के अनुसार हल्दी के फायदे लेने के लिए आपको रोजाना एक टी स्पून हल्दी का सेवन करना चाहिए। लेकिन इससे अधिक हल्दी का सेवन करने से आपको लाभ की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। हल्दी का सेवन अधिक करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं और चक्कर भी आ सकते हैं। 

हल्दी का अधिक सेवन करने के नुकसान-

पथरी- जिन लोगों को शरीर में बार-बार पथरी बनती है उन्हें हल्दी का सेवन हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। हल्दी के अंदर ऑक्सलेट मौजूद होता है। यह ऑक्सलेट कैल्शियम को शरीर में घुलने के बजाय बांधने लगते हैं। जिससे कैल्शियम अघुलशील होने लगता है। यह किडनी में पथरी का एक अहम कारण बनता है। ऐसे में हल्दी का अधिक सेवन करने पर समस्या और भी बढ़ सकती है।

दस्त या उल्टी- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कई बार पाचन संबंधित समस्याएं पैदा करता है। इसके अधिक सेवन से व्यक्ति को कई बार दस्त या उल्टी की समस्या होने लगती है। लेकिन यह समस्या केवल तभी होती है जब आप हल्दी का अधिक सेवन करते हैं।

डायबिटीज- डायबिटीज रोगियों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मधुमेह रोगियों को अपने आहार में बहुत सी चीजें खाने-पीने की मनाही होती हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो हल्दी के ज्यादा सेवन से बचें।