Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Jan 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

बेहतरीन सिंगर हैं अनन्या पांडे की बहन रायसा, मां भावना ने इंटरनेट पर शेयर किया वीडियो


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने इंस्टाग्राम पर उनकी छोटी बेटी रायसा पांडे द्वारा गाया गया एक गाना शेयर किया है। शेयर वीडियो में  आप देख सकते हैं कि रायसा पांडे 'किल बिल' का गाना गए रही हैं। वीडियों में देख सकते हैं कि उन्होंने शर्ट के साथ टॉप पहना है और अपने बालों को खुला रखा है। क्लिप में एक शख्स   स्टूडियो में उनके साथ पियानो  बजाता हुआ भी नजर आ रहा है।  उनका गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।   इस वीडियो पर काफी सारे लाइक कमेंट आए हैं।  वहीं नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी रायसा की तारीफ़ की है। वायरल क्लिप में रायसा ने सहजता और आत्मविश्वास के साथ गाया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावना ने लिखा, “किल बिल (sza) (ब्लैक एंड व्हाइट हार्ट इमोजी) लव (व्हाइट और ब्लैक हार्ट इमोजी). धन्यवाद स्टीफन सर” वहीं इस पर नीतू कपूर ने दो ताली वाले इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं।