Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Sep 2021 11:28 am IST


पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत


गजा तहसील क्षेत्र के बंदाण गांव में पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व निरीक्षक विनोद राणा और राजस्व उपनिरीक्षक रमेश नौटियाल ने बताया कि बंदाण गांव का मकान सिंह (55) पुत्र गुलाब सिंह बीते शुक्रवार को शाम को चोपड़ियाधार में बकरी चुगाने गया था। इस दौरान पहाड़ी गिरा पत्थर मकान सिंह के सिर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलने के बाद जब ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक मकान सिंह की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बच्चों के भरण-पोषण के लिए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। इस बाबत राजस्व निरीक्षक राणा ने कहा कि रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को मानकों के अनुरूप आर्थिक मदद दी जाएगी।