Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Jun 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी कंगना रनौत, इंदिरा गांधी पर बोलीं, दुनिया के सबसे...


बॉलीवुड में अभिनेत्री कंगना रनौत का अपना अलग ही जलवा है। उन्हें अपनी बेबाकी के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। कंगना सभी तरह के मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। इस दौरान वह अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 

दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने आपातकाल के दिनों को याद किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 1975 में हुए आपातकाल के दिन की एक समाचार क्लिपिंग का एक अंश साझा किया है।

जिसमें उन्होंने कहानियों पर उल्लेख किया, "ये दुनिया के हाल के इतिहास की सबसे नाटकीय घटनाएं थीं। आज आपातकाल की घोषणा किस कारण से हुई और इसके परिणाम क्या थे। यहीं नहीं कंगना ने आगे लिखा है, "इसके केंद्र में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला थी। 

यह अपने आप में एक भव्य पैमाने की महाकाव्य फिल्म की हकदार है। इसलिए अगले साल इमरजेंसी के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं।"  आपको बता दें कि कंगना रनौत आगामी राजनीतिक ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी।

फिलहाल आपको बता दें कि कंगना बहुत जल्द ही पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी। जिसे  लेकर उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।