Read in App


• Tue, 15 Jun 2021 9:15 am IST


उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के नाम से लड़ा जाएगा: मदन कौशिक


उधमसिंह नगर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ेगी। सोमवार को हल्द्वानी से देहरादून जाते हुए कौशिक कुछ देर के लिए मंडी विश्राम गृह में रुके।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का गौरव हैं। भाजपा उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव उनके नाम से ही लड़ेगी। किस सीट पर किसे टिकट देना है यह केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड तय करेगा। कोरोना संक्रमण पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा युवा मोर्चा ने सेवा का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी लोगों से टीका लगाने की अपील भी की। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट आदि थे।