Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Aug 2022 10:48 pm IST

अपराध

हर दिन दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, सबसे असुरक्षित दिल्ली


नई दिल्ली: दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के बीच एनसीआरबी के आंकड़े काफी डरावने हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पूरे देश में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित शहर है। वर्ष 2012 में हुए जघन्य निर्भया कांड के 10 साल बाद भी दिल्ली के हालातों में खासा सुधार नहीं दिखा है। दिल्ली में पिछले वर्ष यानी 2021 में हर दिन दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म हुआ। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी में गत वर्ष हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। आंकड़े बताते हैं कि गत वर्ष दिल्ली देश भर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित महानगर था। एनसीआरबी की हाल ही में प्रकाशित 'क्राइम इन इंडिया 2021' रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 2021 में बलात्कार, अपहरण और पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता के मामलों में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई।