Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Jun 2022 1:46 pm IST


छह माह के बाद खुले कर्ण महाराज मंदिर के कपाट


तिब्बत -चीन सीमा पर बसे माणा गांव में पुरे छह माह के बाद घंटा कर्ण महाराज मंदिर के कपाट खोल दिये गये हैं। भोटिया जनजाति के लोगों द्वारा अपनी पारंपरिक वेश भूषा में क्षेत्रपाल घंटाकर्ण महाराज के विग्रह को लेने के लिए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अज्ञात स्थान पर रखी क्षेत्रपाल घंटाकर्ण के उत्सव विग्रह डोली हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा के साथ गांव के बीच स्थित मंदिर में पहुंची। क्षेत्रपाल घंटाकर्ण के उत्सव विग्रह को मंदिर में विराजमान किया गया। साथ ही अपने आराध्य देव क्षेत्रपाल घंटाकर्ण के दर्शन के लिए माणा गांव के ग्रामीण श्रद्धा और आस्था के साथ भारी तादाद में उपस्थित रहे। इस वर्ष गब्बर सिंह रावत, मोहन सिंह बड़वाल, नेत्र सिंह पंखोली, बिजेंद्र सुरेंद्र परमार घंटाकर्ण महाराज की पूजा अर्चना कर सेवा देंगे।