Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 5:45 pm IST


नई टिहरी में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश का भव्य स्वागत


टिहरी : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जनपद टिहरी गढ़वाल राजेश नौटियाल का जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाढ़ों व फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इससे पहले चंबा में भी जिलाध्यक्ष नौटियाल को स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया। जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के साथ भाजपाईयों ने डायजर से हनुमाचौक पर पैदल रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष नियुक्त होने बाद पहली बार नौटियाल भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके गले में मालायें डाल व बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि सभी का साथ, सबका विकास उनकी मंशा में शामिल रहेगा। सबको साथ लेकर भाजपा संगठन को जिले में मजबूत करने का काम किया जायेगा।