Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jan 2022 10:29 am IST

राजनीति

भाजपा से बर्खास्त हरक के पास कांग्रेस ही सहारा


देहरादून। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने उनकी पार्टी से छुट्टी कर दी है। भाजपा ने उनको न केवल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया बल्कि छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब हरक के पास कांग्रेस में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। हरक कांग्रेस में अब मोलभाव करने की स्थिति में नहीं हैं। इससे पहले वो कांग्रेस से खुद के लिए और बहू के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस अब उनको अपनी पसंद की जगह से उतारेगी और बहू का टिकट भी तय नहीं हैं। 

हरक सिंह रावत की कांग्रेस नेताओं से बढ़ी नजदीकियां और लगातार कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। यही नहीं, भाजपा संगठन ने भी बड़ा निर्णय लेते हुए हरक को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल, हरक सिंह रावत उत्तराखंड के उन कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। जो हमेशा से ही पार्टियों को अपने दबाव में रखते रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर भाजपा संगठन पर कई मर्तबा दबाव बना चुके हैं। लेकिन इस बार भाजपा संगठन पर हरक सिंह रावत का दबाव नहीं चला और भाजपा संगठन ने हरक सिंह रावत को बाहर का रास्ता दिखा दिया।