Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Oct 2021 5:02 pm IST

जन-समस्या

गंगोलीहाट में फेरी लगाने वालों व बाहरी व्यक्ति के शापिंग काम्प्लेक्स का विरोध


नगर में फेरी लगाने वालों की बढ़ती संख्या व एक बाहरी व्यक्ति का यहां शापिंग काम्प्लेक्स खोले जाने का विरोध करते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान लोगों को बाजार बंद रहने से चाय पानी तक नसीब नहीं हुआ। मंगलवार को व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। इस दौरान उन्होंने एक विरोध कार्यक्रम करते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र में फेरी लगाने वालों पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने शापिंग काम्प्लेक्स यहां खोले जाने का भी विरोध किया। कहा कि बाहरी व्यक्ति की तरफ से खोले जा रहे शापिंग काम्प्लेक्स को वे संचालित नहीं होने देंगे। इस दौरान व्यापारी काफी आक्रोशित दिखे। व्यापार संघ के आह्वान पर किए गये बंद में सभी व्यापारियों ने भाग लिया। नवरात्रि में मंदिर में दर्शनों को आए लोग इससे यहां खरीदारी तक नहीं कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी इसी तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ी।