Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Feb 2022 8:00 am IST


कीवी और सेब की खेती किसानों के लिए फायदेमंद


पौड़ी: पौडी जिले में किसानों के लिए कीवी और सेब की खेती काफी फायदेमंद साबित होगी। महकमा इन दिनों दोनों ही फलदार पौधों के रकबे को बढ़ाने में लगा हुआ है। करीब 57 हजार पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया और यह काम दिनों हो रहा है। शीतकालीन पौधरोपण में कीवी और सेब की पौध को लगाया जा रहा है। जिले में नैनीडंडा में हाईटेक नर्सरी बीते कोरोना काल में ही स्थापित हो चुकी थी। जबकि खांड्यूसैंण राजकीय उद्यान में भी पौध तैयार हो रही है। यह उद्यान एक आदर्श उद्यान के तौर पर बना है। यहां सेब सहित अन्य प्रजातियों के पौध तैयार की जाती है। पॉलीहाउस तकनीकी का भी का यहां सहारा लिया गया है।