Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 9:30 am IST


सरकार ने महिलाओं के हित में उठाए हैं कई कदम: रेखा


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत रामलीला मैदान में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में गर्भवती और अन्य महिलाओं को 225 प्रेशर कुकर बांटे। कहा कि प्रदेश सरकार नवजात बच्चियों के पोषण से लेकर उनकी शिक्षा, संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं की सभी जरूरतों को देखते हुए सरकार फैसले ले रही है। अब महिलाओं को कुकर बांटे जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत सोमेश्वर से की गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।