Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 8:00 am IST

राजनीति

दावेदारों की नब्ज टटोल रहे हैं कांग्रेस पर्यवेक्षक


रुद्रप्रयाग: कांग्रेस पार्टी में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को एकजुट कर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा रुद्रप्रयाग जिले के भ्रमण पर हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक एवं रुद्रप्रयाग कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में कार्य करें। रुद्रप्रयाग में पार्टी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बैठक की। साथ ही हर कार्यकर्ता और दावेदार की नब्ज टटोली। हालांकि किसी भी पार्टी में टिकट एक ही व्यक्ति को दिया जाना है इसलिए पार्टी द्वारा टिकट फाइनल होने से पूर्व सभी दावेदारों को एकजुट करते हुए पार्टी हित में कार्य करने का मंत्र भी दे रहे हैं। तिलकराज शर्मा ने सभी दावेदारों से गहन वार्ता भी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कांग्रेस की परीक्षा का समय है।