Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Dec 2021 7:00 am IST


सांसद रमेश पोखरियाल निशंक बोले-ऐतिहासिक होगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा


देहरादून: Uttarakhand Assembly Elections 2022 भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। कार्यकर्त्‍ताओं की एकता और कर्मठता से यह साबित होता है। ऐसे में कभी किसी कार्यकर्त्‍ता को निराश होने की जरूरत नहीं। भाजपा में देर हो सकती है पर अंधेर नहीं। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने महानगर कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने एक जनवरी को प्रस्तावित विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने की अपील की।