Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Jun 2023 5:22 pm IST


चोपड़ा में महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा लोगों से मिलीं


रुद्रप्रयाग : केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा जनपद में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के हर मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता से सीधा सम्पर्क करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका फीडबैक भी ले रहे हैं।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी ने बताया कि महा जनसम्पर्क अभियान में महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देश पर आंगनबाड़ी परिवार मिलन कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। जनपद में इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा नौटियाल ने तल्ला नागपुर पट्टी के चोपड़ा क्षेत्र में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों से किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के नौ वर्ष महिला सशक्तीकरण के स्वर्णिम वर्ष हैं। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में समस्त गर्भवती स्त्रियों के लिए प्रसव पूर्व देखभाल और टीकाकरण के साथ ही अनुपूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनसे योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष से अपने नजदीकी केन्द्रों पर जाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। अंत में जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी, महामंत्री शीला रावत एवं किरण शुक्ला ने जनपद कार्यकारिणी को साथ लेकर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।