Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Sep 2022 8:30 am IST


नवरात्रि में घर पर कर लें ये खास उपाय, हमेशा प्रसन्न रहेंगी मां दुर्गा और देवी लक्ष्मी


26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं कुछ उपाय ऐसे हैं जिन्हें करने से मां दुर्गा और मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन-कौन से हैं।

- नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी और मां दुर्गा के मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करने चाहिए। साथ ही एक लाल कपड़े में थोड़ा-सा केसर, हल्दी और चावल को बांधकर मां को अर्पित करना चाहिए। इसमें से एक चावल घर लेकर आएं और धन रखने वाली जगह पर छिड़क दें।
- घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाएं। ये काम पूजा करने से पहले जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन पत्तों का बंदनवार लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
- नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें गुलाब की पत्तियां और इत्र डालकर घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर की आर्थिक तंगी भी दूर होती है। साथ ही मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
- वैसे तो घर के दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है लेकिन विशेष तौर पर घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाना चाहिए। चिन्ह बनाने के बाद इस पर हल्दी मिला हुआ जल अर्पित करें।