Read in App


• Sun, 27 Jun 2021 10:14 pm IST


कई युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर थामा कांग्रेस का दामन


हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने भाजपा छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गो के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते महंगाई निरंतर बढ़ रही है। जिससे आमजनमानस में निराश है। प्रदेश की जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने, अच्छे दिन लाने जैसे लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार से जनता का मोहभंग हो रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व अन्य जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
बेरोजगारी व महंगाई आसमान छू रही है। जनता को राहत देने के बजाए भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सरकार बनने पर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वांचली समाज की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान ने बताया कि दीपगंगा अपार्टमेंट अध्यक्ष कुबेर नाथ वर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, शिवालिक नगर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, अजय ठाकुर, आशीष कुमार, गणेश पांडे आदि भाजपा की नीतियों से आजित आकर कांग्रेस में शामिल हो गए। यशवंत सैनी ने कहा कि आने वाले समय में कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांगे्रस में शामिल होंगे। स्वागत करने वालों में कैलाश प्रधान, बीएस तेजयान, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, वीरेंद्र भारद्वाज आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।