Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Jul 2023 4:14 pm IST


गोपेश्वर में बारिश का पानी घरों में घुसने के विरोध में प्रदर्शन


चमोली : जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बसंत विहार पठियाल धार वैतरणी मोटर मार्ग की नालियां बंद होने से बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सड़क की नालियों में पुश्ते टूटे पड़े हैं। इस अव्यवस्था से प्रभावित लोगों ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव कर शीघ्र सड़क की नालियों को खोलने और सड़क की दुर्दशा सुधारने की मांग के लिए नाराज नागरिकों ने प्रदर्शन किया। बारिश के बीच आक्रोशित नागरिकों अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। पटियालधार-बसंत विहार-वैतरणी मोटर मार्ग गोपेश्वर नगर क्षेत्र का बाईपास मार्ग है। यह मार्ग आगे सिरोखोमा व अन्य गांवों को भी जोड़ता है। लेकिन पिछले कई सालों से सड़क बदहाल ​स्थिति में है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट नाना और ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने कहा लोक निर्माण विभाग ने मानसून पूर्व कोई तैयारी नहीं की है। सड़कों की नालियां मलबे से भरी पड़ी हैं। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। बुधवार रात को हुई भारी बारिश से पपड़ियाणा और पटियालधार में कई लोगों के घरों में सड़क का पानी घुस गया, जिससे घरों में रखी सामग्री नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर सड़क की नालियां नहीं खोली गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।