रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर रात्रि प्रवास कर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनके निराकरण का भरोसा दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सम्पर्क करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुनने का मौका मिला। ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्रमुख रूप से सड़क, पानी, रोजगार की समस्याएं बताई। क्षेत्र में बनी सडकों का मुवावजा न मिलना, हर घर नल हर घर जल में आ रही परेशानी के साथ क्षेत्र में पशुओं को हो रही बीमारियों पर डॉक्टर न होने की शिकायत की। वीरेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखते हुए शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।