भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का शुक्रवार को पुणे में 89 साल की उम्र में निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि, उन्हें कुछ दिन पहले ही खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को सुबह 9 बजे हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी।
देवीसिंह पाटिल का अंतिम संस्कार पुणे में किया गया। उनके परिवार में प्रतिभा पाटिल के अलावा एक बेटा और बेटी भी है।