Read in App


• Thu, 21 Sep 2023 4:08 pm IST


मस्ताड़ी गांव के ग्रामीणों ने उठाई विस्थापन की मांग


उत्तरकाशी। मस्ताड़ी गांव के ग्रामीणों ने सरकार से विस्थापन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई सालों से भू-धसांव हो रहा है लेकिन सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शीघ्र ही गांव का विस्थापन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।मस्ताड़ी गांव के प्रधान सत्यनारायण सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम अभिषेक रूहेला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मस्ताड़ी गांव की भू-धसांव की समस्या 1997 से बनी हुई है जिसमें ग्रामीण लगातार पत्राचार एवं मौखिक रूप से प्रशासन को अपनी समस्याओं अवगत करा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल भी की। उन्होंने कहा यदि गांव का विस्थापन नहीं किया गया तो पुन: ग्रामीण एक बार फिर धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।