Read in App

Surinder Singh
• Tue, 20 Apr 2021 1:20 pm IST


आम आदमी पार्टी ने दी शहीद अश्व शक्तिमान को श्रद्धांजलि


आज शहीद स्थल मसूरी में आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद अश्व शक्तिमान को उसके शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धाजंलि दी गयी। आपको बता दें  कि शक्तिमान अप्रैल 2016 को घायल हुआ था और 20 अप्रैल 2016 को शक्तिमान की मौत हो गयी थी। इस मौके पर शक्तिमान को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा  कि आज शक्तिमान की कुर्बानी को भुला दिया गया है जो बिल्कुल भी न्यायसंगत नही है।  शक्तिमान को केवल पशु न समझा जाये बल्कि शक्तिमान भी एक जवान की तरह अपने कर्तव्य पर मुस्तैद था।