Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Feb 2022 11:27 am IST

नेशनल

बीते 24 घंटे में 1000 से अधिक लोगों की गई जान


देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना ने फिर से 1000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार (3 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 (1,72,433) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 15.33 लाख (15,33,921) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2.59 लाख( 2,59,107) रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 10.99 फीसदी पर आ गई है।