Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 4:52 pm IST


जानिए 6 दिसंबर का इतिहास क्यों हैं भारत के लिए खास...


1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।

1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।

1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।

1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई. यह स्थान अब बांग्लादेश में है।

1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म. ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।