Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 May 2022 6:18 pm IST


आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, Side Effects डराने वाले


आम के शौकीन लोग बड़े चाव से अपना पसंदीदा फल आम खाते हैं। गर्मियां शुरु होते ही मैंगो शेक से लेकर आम की चटनी और आइक्रीम इन लोगों के रुटिन में शामिल हो जाता है। फायदे होने के बावजूद अगर आप आम का सेवन गलत तरीके से करते हैं तो आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं आम के साथ या आम खाने के तुरंत बाद किन चीजों को खाने-पीने से परहेज करना चाहिए-

पानी- आम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट संबंधित कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती है। जिसमें पेट दर्द, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं शामिल है। आम खाने के करीब आधे घंटे तक पानी न पिएं।

​दही- अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो दही के साथ आम मिलाकर खाते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालिए। आम के साथ या तुरंत बाद दही खाने से आपके पेट और त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है जबकि दही ठंडा होता है। ऐसे में दोनों का मिश्रण सेहत पर विपरित प्रभाव डालता है।

करेला- आम खाने के बाद अगर आप करेले का सेवन करते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आम खाने बाद करेला खाने से पेट में एसिडिटी बनने लगती है। जिससे व्यक्ति को उल्टी, मतली और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक - आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक या शराब का सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। आम में पहले से ही प्रचुर मात्रा में शुगर मौजूद होता है और कोल्ड ड्रिंक में भी शुगर होती है। आम खाने के बाद इन दोनों चीजों का सेवन डायबिटीज रोगियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।