Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Nov 2022 5:15 pm IST


साप्ताहक बंदी का उल्लंघन किया तो वसूला जाएगा जुर्माना


बागेश्वर ( गरुड़ ) : टीट बाजार गरुड़ व्यापार संघ की यहां आयोजित बैठक में साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह पालन करने पर सहमति जताई गई। तय किया गया कि साप्ताहिक बंदी के दिन यदि किसी दुकानदार ने दुकान खोली तो उसका विरोध होगा। जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। साथ ही सभी व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील भी की गई।ब्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें रविवार को साप्ताहिक बंद सफल बनाने पर जोर दिया गया। सभी ब्यापारी साप्ताहिक बंद के समर्थन में दिखे। बैठक मै निर्णय लिया गया कि जो ब्यापारी साप्ताहिक बंद का उलंघन करेगा उसका सभी ब्यापारी बिरोध करेंगेव उससे जुर्माना वसूला जाएगा। अध्यक्ष नेगी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे अपने पद की गरिमा व जिम्मेदारी को भली भांति समझते हैं।