Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Oct 2022 5:15 pm IST


भराड़ी में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ


बागेश्वर : मां बाराही रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भराड़ी में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार की रात क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पर्दा पूजन व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला यहां के कलाकारों को मंच देने में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से राम के आदर्श पर चलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती है। इसमें सभी को तन, मन तथा धन से सहयोग करना चाहिए। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मंच पर नट-नटी, सूत्रधार का मंचन हुआ। बाद रावण, विभीषण, कुंभकर्ण राजा ब्रह्मा से पर मांगने का मंचन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश ऐठानी, गणेश ऐठानी, अंकित ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, कमल ऐठानी, बलवंत सिंह, डायरेक्टर गिरीश मिश्रा,दयाल सिंह ऐठानी आदि मौजूद रहे।