Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Mar 2022 1:25 pm IST


संत बाबा ईशर सिंह जी का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया


गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा ईशर सिंह जी का 109 वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सुखमणि साहिब जी के पाठ आयोजन किया गया।रविवार को गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा ईशर सिंह जी के जन्मदिन पर संगत की ओर से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सुखमणि साहिब जी का पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान गुरवाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु महाराज के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। बताया कि सुखमणि साहिब जी के पाठ से दुखों का निवारण होता है। दूरदराज से पहुंची संगत ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेका।संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को चंडीगढ़ से 55 श्रद्धालुओं का एक जत्था नानकसर गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अरदास की। सभी श्रद्धालुओं को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। उसके बाद चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं का जत्था श्री नानकमत्ता साहिब के लिए रवाना हो गया।