Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Dec 2022 5:23 pm IST


पुलिस ने गांवों में लगाई चौपाल


चमोली : पुलिस ने नशे के बढ़ते जाल और साइबर ठगों से सतर्क रहने के विषय में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर जानकारी दी। पुलिस ने चौपाल के जरिए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके सुझाव जाने। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्धारित तिथियों में अपने-अपने थानाक्षेत्र में ग्रामीणों के मध्य जाकर ग्राम चौपाल आयोजन किया गया है। रविवार को लंगासू, सिमली एवं गौचर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी साइबर सैल उपनिरीक्षक नवनीत भण्डारी, महिला हेल्प लाईन प्रभारी मीता गुसांई, साइबर सैल के आरक्षी चन्दन सिंह, आरक्षी मनमोहन सिंह द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी के बारे भी जानकारी दी गई।