Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Aug 2022 4:10 pm IST


चम्पावत साधन सहकारी समिति ने किया पूर्व पीएम को याद


चंपावत :  पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर याद किया। चम्पावत साधन सहकारी समिति में हुए कार्यक्रम में वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समिति अध्यक्ष गिरीश जोशी ने अटल बिहारी के किए गए कार्यों को याद किया। साथ ही सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति सचिव हरीश जोशी, अनिल भट्ट, सुंदर सिंह, चंद्रशेखर, सूरज जोशी, पीयूष जोशी आदि मौजूद रहे।