Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 8:00 am IST

नेशनल

भ्रष्टाचारियों के पैसों को बांटकर उनका पाप न करें कम, पैसों के लालचियों को दिलाएं सख्त सजा- SC


सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की। अपने तर्क में SC ने हिंदू धर्म का भी उल्लेख किया। 

वरिष्ठ अदालत ने कहा कि, पैसों के लिए कभी न खत्म होने वाले लालच ने भ्रष्टाचार को कैंसर की तरह फैलाया है। संवैधानिक अदालतों का देश के लोगों के प्रति कर्तव्य है कि, वे भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता दिखाएं और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करें। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में हिंदू धर्म का भी उल्लेख किया। कहा, 'भ्रष्टाचार की जड़ का पता लगाने के लिए अधिक बहस की आवश्यकता नहीं है। हिंदू धर्म में सात पापों में से एक माना जाने वाला 'लालच' अपने प्रभाव में प्रबल रहा है।
 
SC ने ये भी कहा कि, भ्रष्टाचार करने वालों के पैसे को बराबर में बांटकर उनकों सजा से बचाने की कोशिश करना देश के लोगों के लिए सामाजिक न्याय दिलाने और संविधान के 'प्रस्तावना के वादे' को पूरा करने में सबसे बड़ी बाधा है। जस्टिस एस. रवींद्र भट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने छत्तीसगढ़ HC के उस आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। क्योंकि, राज्य के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज FIR को रद्द कर दिया गया था।