Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 4:05 pm IST


कमाल का रिजल्ट देती है दो चम्मच दही


दही आपकी त्वचा के लिए एक कंप्लीट फूड का काम करती है। फिर चाहे आपकी त्वचा ड्राई है या ऑइली। हर तरह की त्वचा पर दही का उपयोग बेफिक्र होकर किया जा सकता है। 

1.आप दो चम्मच दही लेकर अपनी चेहरे पर लगा लें। सिर्फ 10 मिनट में आपकी त्वचा को नया ग्लो मिलेगा। दही लगाने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। इससे दही की गंध और चिकनाई दोनों साफ हो जाएंगी।

2.दही को फेस पैक में मिलाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं। दही त्वचा का प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइजेशन करती है। डीप हीलिंग करती है। इससे आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर नहीं दिखाई देता है।

3.दही झुर्रियों और झाइयों का काल है। जो महिलाएं फेस पैक में मिलाकर या फिर सादा दही अपने चेहरे पर लगाती हैंए उन्हें झुर्रियों की समस्या नहीं होती है। झुर्रियां और झाइयां इनके चेहरे की चमक फीकी नहीं कर पाती हैं।

4.आप मुहांसो के निशान हटाने के लिए भी दही का उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा की कोशिकाओं को अंदर सी पोषण देकर डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है और आपकी त्वचा को सुंदर बनाता है।

5.दही को सिर्फ अपने डार्क सर्कल्स पर लगा सकती हैं या फिर पूरे चेहरे पर भी इसका उपयोग कर सकती हैं। यह आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए उसे ग्लोइंग और क्लीन बनाती है।

6.टैनिंग और सनबर्न होने पर भी आप दही से बने फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं। रंग निखारती है और त्वचा की कोशिकाओं को आंतरिक मजबूती देकर स्किन डिजीज को दूर रखती है।