Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Dec 2021 1:16 pm IST


14 दिसंबर को नगर निगम की बैठक


नगर निगम की बोर्ड बैठक चौदह दिसंबर को संपन्न होगी। इस बार बैठक स्वच्छता सर्वेक्षण पर आधारित होगी। शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने बैठक की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सभी से सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे।