Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Oct 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही बड़ी बात


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। अभिनेता आज अपना 80वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

दरअसल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर अभिताभ बच्चन को उनकी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, "अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्म हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं।"

आपको बता दें कि बिग बी को फिल्म इंडस्ट्री में अपने दशकों लंबे करियर में कई पुरस्कार मिले। अमिताभ बच्चन को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार, भारत सरकार द्वारा उन्हें 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण, 2018 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।