Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Apr 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

Arijit Singh Birthday: शानदार आवाज के बावजूद बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए करना पड़ा कड़ा संघर्ष


 हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह अपनी दमदार गायकी के लिए जाने जाते हैं। सिंगर हर साल 25 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं जो लोगों की जुबान पर रहते हैं। अरिजीतकी गिनती मौजूदा समय के टॉप गायको में होती है। उनका हर गाना रिलीज  होते ही तेजी से वायरल हो जाता है। आज सिंगर के जन्मदिन हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से सुनाते हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में साल 1987 में जन्मे अरिजीत सिंह के पिता का नाम कक्कड़ सिंह था। वह सिख थे, जबकि उनकी मां अदिति बंगाली थीं। अरिजीत को बचपन से ही संगीत सीखने का शौक था। ऐसे में उन्होंने बहुत कम उम्र में संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।
अरिजीत आज जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। ये सबसे पहले टेलीविजन पर  रियलिटी शो फेम गुरुकुल में देखे गए थे। इस सिंगिंग शो में उन्होंने अपनी गायकी का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया था कि शो के जज जावेद अख्तर, शंकर महादेवन और केके हैरान रह गए था, लेकिन कम वोट मिलने की वजह से वे इस शो के विनर नहीं बन सके। इसके बाद भी सिंगर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। अरिजीत को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में मौका देने का वादा किया था।  ऐसे में उन्होंने भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' के लिए अपनी आवाज में एक गाना रिकॉर्ड किया, लेकिन यह गाना कभी रिलीज नहीं हो सका। बता दें कि अरिजीत के करियर में चार चांद लगाने में सबसे अहम रोल   प्रीतम का रहा। दोनों ने साथ मिलकर 'गोलमाल 3', 'क्रुक' और 'एक्शन रिप्ले' में साथ काम किया।
अरिजीत ने हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' से की थी।  इस फिल्म में गाया गया उनका गाना 'फिर मोहब्बत' लोगों को खूब पसंद आया,लेकिन उनके करियर में टर्निंग पॉइंट 'आशिकी 2' के गाने से आया। इस फिल्म में उनके गाए गाने इतने ज्यादा पसंद किये गए कि इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'चन्ना मेरेया', 'आज से तेरी', 'तेरा यार हूं मैं' 'जो भेजी थी दुआ' 'फिर भी तुमको चाहूंगा' आदि उनके सुपरहिट गानों लोगों को खूब पसंद आते हैं। वर्तमान समय में अरिजीत एक गाने के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं वह कॉन्सर्ट के लिए भी मोटी फीस लेते हैं।