Read in App

Surinder Singh
• Wed, 14 Jul 2021 5:15 pm IST


मुख्यमंत्री धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया हरेला पर्व कार्यक्रम में वृक्षदान



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायकगणों एवं अन्य गणमान्यों को वृक्षारोपण हेतु वृक्ष दिये और लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को  उत्तराखण्ड में हरेला पर्व  मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में हरेला पर्व मनाया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरणीय सन्तुलन बहुत जरूरी है। व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। पीपल एवं बरगद के अधिक वृक्षारोपण पर हमें ध्यान देना होगा। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली,  मुन्ना सिंह चौहान,  सहदेव सिंह पुण्डीर,  खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट उपस्थित थे।