Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 7:00 am IST


बागेश्वर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का दंश झेल रही गर्भवती महिलाएं


बागेश्वर : बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का दंश झेलने को गर्भवती महिलाएं मजबूर हैं। इस दौरान उनकी जान हमेशा खतरे में रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। रविवार को भी एक गर्भवती महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिले से 40 किमी दूर सैंज निवासी गर्भवती गुड्डी को प्रसव पीड़ा हुई। गांव के आसपास कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने पर स्वजनों ने आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया।