Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Apr 2023 6:03 pm IST


चम्पावत जीआईसी में अव्वल रही अनुश्री


चंपावत :  अटल उत्कृष्ट जीआईसी का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रा अनुश्री जोशी सर्वाधिक 89 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया। सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा में सुभाष सिंह, ललित कुमार, नितीश सिंह पहले तीन स्थान पर रहे। कक्षा सात में उमेश जोशी, रोशन सिंह, करन टम्टा, कक्षा आठ में राजीव बिष्ट, शाबाद रजा, प्रिंस पारस, कक्षा नौ में पंकज सिंह, सचिन कुमार और मुकेश जोशी अव्वल रहे। कक्षा 11 अ में निर्मल सिंह, विवेक पाठक, सोनू सिंह, कक्षा 11 ब में अनुश्री, दिया जोशी और ममता ने पहले तीन स्थान हासिल किए। कार्यक्रम में मनोज जोशी, कृष्ण कुमार, गिरीश पंत, चंद्र सिंह पुजारी, चंद्र प्रकाश टम्टा, मीना कुलेठा, हित लाल, ममता गहतोड़ी, जगदीश जोशी, मदन राम, हीराबल्लभ पांडेय, बीना चौधरी, मुकेश टम्टा, रुद्र सिंह, देवकीनंदन, नवीन जोशी, अशोक मुमार, ललिता राठौर, शिवानी, अर्जुन सिंह, जीत सिंह, मंजू देवी, पिंकी देवी, दीपा देवी मौजूद रहे।