Read in App


• Mon, 1 Jul 2024 3:14 pm IST


चंपावत में नए अपराधिक कानूनों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन, सीओ वंदना ने किया संचालन


चंपावत जिला मुख्यालय में तीन नए अपराधिक कानूनों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंपावत जिला मुख्यालय में तीन नए अपराधिक कानूनों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीएम ने विधिवत देहरादून से शुभारंभ किया। चंपावत राजकीय प्रेक्षागृह में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार से बताया गया। बताया कि यह कानून आम नागरिकों को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। संचालन सीओ वंदना वर्मा ने किया। मुख्य अथिति डीएम नवनीत पाण्डे, एसपी अजय गणपति, विष्टि अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा,  विजय वर्मा, विकास शाह, श्यामनारायण पांडे, कोतवाल पीएस नेगी समेत स्कूली बच्चे शामिल रहे।