Read in App


• Tue, 29 Dec 2020 12:22 pm IST


किसान आंदोलन और धर्म एकदूसरे से अलग: मंत्री सुबोध उनियाल


देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि धर्म का किसान आंदोलन से कोई सरोकार नहीं है। धर्म और आंदोलन एक-दूसरे से अलग हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कारपोरेट और राजनीतिक दल भोले-भाले किसानों को गुमराह करने के साथ ही इस आंदोलन को धार्मिक रूप देने की कोशिश कर अपना सियासी स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हम सभी कृत संकल्प है और इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए जो कानून बनाए हैं, वे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बनाए गए हैं। यदि कोई राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए इसे धर्म से जोड़ता है तो यह उस दल या व्यक्ति की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।