Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Oct 2021 6:20 pm IST


आरएसएस ने की शस्त्रों की पूजा


बागेश्वर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर्व पर गरुड़ में शस्त्रों की पूजा की। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने देश सेवा का संकल्प लिया। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के विभाग संघ चालक हरी दत्त जोशी ने कहा कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन संघ अपने शस्त्रों की पूजा करता है। उन्होंने कहा कि दशहरा विजय का उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज हमें समाज से नशा रुपी रावण को मारना होगा। इसके अलावा गंदगी, बीमारी, दुराचार, व्यभिचार, भ्रष्टाचार, आतंकवाद रुपी रावणों का भी संहार करना होगा।