Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 6:07 pm IST

राजनीति

सीएम ने अल्मोड़ा की आशीर्वाद यात्रा को किया संबोधित


प्रदेश में चुनावी अभियान शुरू करने के साथ बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में एक बाइक रैली भी निकाली। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद सिर्फ उत्तराखंड का विकास है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का सरलीकरण कर उनका समाधान किया जाए।