Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 6:14 pm IST

जन-समस्या

कहो तो यहीं रम जाएं, गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे..


सीमांत जिले में होली अब पूरे शबाब पर है। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी से लेकर बैठकी होली गायन किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के घरों में भी होली का खुमार चढ़ चुका है। रंगों से सराबोर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को छलड़ी के साथ होली का समापन होगा।

गुरुवार को होली चतुर्दशी पर जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में महिला होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिला रामलीला टीम की अध्यक्ष उमा पांडेय के नेतृत्व दलों ने होली गायन के साथ स्वांग भी किए। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर होली टीम की कमला तिवारी, नीता पंत, सावित्री भट्ट, दया उप्रेती, रमा जोशी, बबीता पाठक, ममता पाठक, पार्वती मखोलिया, दमयंती मखोलिया, भुवनेश्वरी, रेखा जोशी, प्रेमा कोश्यारी, भगवती पुनेठा, भावना नगरकोटी, मंजू लुंठी, कलावती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन शिवराज सिंह अधिकारी, अशोक पाटनी, राकेश साह, नवीन भट्ट, डा. सीवी जोशी, प्रमोद पाटनी, गजेंद्र सौन, पंकज जुकरिया, पंकज बिष्ट आदि ने सहयोग प्रदान किया।

गांधी चौक में काली कुमाऊं की ओर से होली मिलन हुआ। टकाना रोड पर कविता पाठक के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। जाजरदेवल में महिलाओं की बैठकी होली हुई। जिसमें तारा जोशी, सविता जोशी, सरिता धामी, दीपा बिष्ट, कलावती धामी, शांति देवी आदि मौजूद रहे। मुख्यालय से सटे हुड़ेती गांव में भी होली की धूम मची हुई है। यहां होली कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र प्रसाद उप्रेती के नेतृत्व में देर रात्रि तक होली गायन किया जा रहा है। विषाड़ गांव में भी होली गायन किया गया। इस मौके पर गिरीश चंद्र भट्ट, हरीश चंद्र, कैलाश चंद्र, गोविद भट्ट, शिव दत्त भट्ट, मयंक भट्ट, लीलांबर भट्ट, नरेश चंद्र, दामोदर भट्ट, अमित भट्ट, एलएम भट्ट आदि मौजूद रहे। मानस मंदिर कुमौड़ में डा. अशोक पंत के नेतृत्व में होली कार्यक्रम हुआ |