उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली।
वहीं, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इस कारण से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन दो दिन पहले से तापमान में बढ़ा और ठंड से राहत मिली।